Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    NHPC ने हासिल किया 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    NHPC ने हासिल किया 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान

    परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सभी कर्मियों को दिया श्रेय

    आपकी खबर, झाकड़ी। 1 नवंबर।

    भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट (MU) का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है।

    यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का अक्तूबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2020-21 में दर्ज 559.484 मिलियन यूनिट (MU) के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एनजेएचपीएस ने अक्तूबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 660.778 मिलियन यूनिट (MU) है, जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था।

    परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय परियोजना के सभी कर्मियों की अनवरत मेहनत, दृढ़ प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता को दिया।

    उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं अनुरक्षण इकाई तथा नाथपा बाँध प्रबंधन दल की निरंतर सतर्कता, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।

    एसजेवीएन प्रबंधन ने भी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर तथा समस्त एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी कर्मियों के समर्पण, एकजुटता और अनुकरणीय कार्यदक्षता की सराहना की।

    #Nhpc #NathpaJhakdi #NewsUpdate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026

    घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.