Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    • बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा कीर्तिमान, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन 9 दिन पहले पूरा
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा कीर्तिमान, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन 9 दिन पहले पूरा

    आपकी खबर, शिमला।

    6 फरवरी। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि एसजेवीएन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने दिनांक 5 फरवरी, 2026 को एक वित्तीय वर्ष में 2000 मिलियन यूनिट का अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। यह उपलब्धि दिनांक 14 फरवरी, 2020 को बनाए गए गत रिकॉर्ड से नौ दिन पूर्व हासिल की गई, जो विद्युत स्टेशन के गत ग्यारह वर्षों के प्रचालन में विद्युत उत्पादन का उत्कृष्ट निष्पादन है।

    इस अवसर पर एसजेवीएन प्रबंधन ने कर्मचारियों और इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार, विद्युत मंत्रालय, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण और शिमला एवं कुल्लू के जिला प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने परियोजना प्रमुख  विकास मारवाह के नेतृत्व में रामपुर जलविद्युत स्टेशन की टीम के अनुशासन और सुदृढ़ कार्यशैली की सराहना की।

    अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक) ने इस उपलब्धि का श्रेय सामूहिक योग्यता, प्रभावी मानव संसाधन प्रथाओं और समेकित आंतर-विभागीय सामंजस्य को दिया।

    सिपन कुमार गर्ग, निदेशक(वित्त) ने कहा कि यह रिकॉर्ड निष्पादन ठोस वित्तीय प्रबंधन और प्रचालनगत उत्कृष्टता के मध्य बेहतर तालमेल को दर्शाता है।

    कमीशनिंग के पश्चात से, रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने उत्पादन निष्पादन में निरंतर नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं, जो इसके इंजीनियरिंग डिज़ाइन की सुदृढ़ता, उच्च अनुरक्षण व्यवस्था और स्थायी प्रचालनगत उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है।

    यह उपलब्धि प्रचालनगत उत्कृष्टता और देश के लिए स्थायी ऊर्जा उत्पादन के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

    अजय कुमार शर्मा एसजेवीएन रामपुर केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ग्रीन एनर्जी जलविद्युत परियोजना जलविद्युत स्टेशन भारत सरकार भूपेंद्र गुप्ता विकास मारवाह विद्युत उत्पादन विद्युत मंत्रालय सिपन कुमार गर्ग स्थायी ऊर्जा हिमाचल प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत

    February 8, 2026

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड

    February 5, 2026

    वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    • बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.