Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिमला

    एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की : निदेशक

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण को दिया
    aapkikhabarBy aapkikhabarApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की : निदेशक

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण को दिया

    आपकी खबर, शिमला।

     

    1 अप्रैल। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि एसजेवीएन के प्रचालनरत विद्युत स्टेशनों ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 13302 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया हैं।

    1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 7506.617 मिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन को हासिल करके कमीशनिंग के पश्चात से अपना दूसरा सबसे अधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है।

    उल्लेखनीय है कि विद्युत स्टेशन ने मार्च 2026 में कुल 150 बिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन को पार करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का सबसे अधिक 2108.034 मिलियन यूनिट का वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि, इसके 11 वर्ष के प्रचालनरत इतिहास में पहली बार 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार करने का प्रतीक है।

    60 मेगााट नैटवार मोरी जलविद्युत जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 310.37 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन दर्ज किया, जो इसके ओएंडएम का द्वितीय वर्ष है। यह विद्युत उत्पादन इसकी डिज़ाइन एनर्जी 265.5 मिलियन यूनिट से 17% अधिक है। इसके अलावा, 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा स्टेशन ने दिनांक 19 मार्च 2026 को एक बिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया।

    भूपेंद्र गुप्ता ने कर्मचारियों को बधाई दी और भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय, उन राज्य सरकारों—जहाँ विद्युत स्टेशन अवस्थित हैं तथा सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी प्रथम परियोजना की कमीशनिंग के बाद से, कंपनी ने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए निरंतर विकास किया है।

    अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण को दिया और इस बात पर बल दिया कि इन परियोजनाओं ने संबंधित क्षेत्रों—विशेष रूप से परियोजना स्थलों के आस-पास के क्षेत्रों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    पार्थजित डे, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ने भी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धियाँ संगठन की सुदृढ़ प्रचालन क्षमताओं और देश के ऊर्जा क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती हैं।

     

    एसजेवीएन, एक नवरत्न सीपीएसई, भारत सरकार के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

    #Himachal #Rampur #Shimla #Sjvnl Luhri SJVN Achieves
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंडी : किसानों के लिए पांच दिवसीय संस्थागत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने फिर रचा इतिहास, हासिल किया ये कीर्तिमान
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह

    April 19, 2026

    गायनी ओपीडी शिफ्टिंग पर जनवादी महिला समिति का विरोध, सरकार पर जल्दबाजी और अव्यवस्था के आरोप

    April 16, 2026

    महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र का निर्माण अधूरा : जयराम ठाकुर

    April 15, 2026

    अनाडेल में डॉ. आंबेडकर जयंती पर विशेष सेमिनार, समाज को दिशा देने वाले विचारों पर हुआ मंथन

    April 14, 2026

    रिज मैदान में गूंजे कदमताल, हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां तेज

    April 12, 2026

    नाथपा झाकडी के विद्युतगृह में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.