Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 24, 2025Updated:December 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 24 दिसम्बर। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने अवगत कराया है कि एसजेवीएन ने आज राजस्थान के 1000 मेगावाट क्षमता वाले बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल की है। यह उपलब्धि देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न सिर्फ एसजेवीएन की तकनीकी उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है, अपितु कर्मचारियों, ठेकेदारों और सभी स्टेकहोल्डर्स के समर्पण और समन्वित प्रयासों को भी दर्शाती है।

    गुप्ता ने आगे बताया कि 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना राजस्थान के बीकानेर जिले में अवस्थित है और इसे एसजेवीएन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से कार्यान्वित कर रहा है।

    यह परियोजना प्रचालन के प्रथम वर्ष में 2,454.55 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पन्न करेगी और 25 वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 56,838 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पन्न करेगी। अधिकतम उपयोग शुल्क ₹2.57 प्रति यूनिट तय किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती ग्रीन ऊर्जा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली सौर ऊर्जा की राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों को आपूर्ति की जाएगी।

    अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने इसमें शामिल सभी कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और बताया कि यह परियोजना राजस्थान के बीकानेर ज़िले में बांदरवाला गांव के समीप पूर्ण रूप से खरीदी गई 5,000 एकड़ भूमि पर बनाई गई है। यह देश के सबसे ज़्यादा सोलर एनर्जी वाले इलाकों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना की कमीशनिंग से भारत सरकार के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    सिपन कुमार गर्ग निदेशक (वित्त) एसजेवीएन ने कहा कि यह परियोजना ₹5,492 करोड़ की लागत से बनाई गई है और इसे डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट (डीसीआर) मोड के तहत पूरा किया गया है, जिसमें देश में बने सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिला है। ग्रिड को स्वच्छ ऊर्जा देने के अलावा, इस परियोजना से अनुमानित 27,85,077 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

    इससे पूर्व, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिनांक 3 जनवरी 2023 को जयपुर, राजस्थान में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

    1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) योजना – फेस II, ट्रेंच III के तहत विकसित किया गया है। डीसीआर मोड के तहत लागू होने से स्वदेशी सौर विनिर्माण इकोसिस्टम को और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना है।

    #PowerProject #Rampur #Shimla #Sjvnl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    सोना‑चांदी में बजट 2026 के दिन रिकॉर्ड गिरावट, निवेशक रहे सतर्क

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026–27: हिमाचल प्रदेश को पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार की सौगात

    February 1, 2026

    बजट में विकास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस, जानिए बजट की 10 बड़ी बातें 👇

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.