Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान किया प्राप्त
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान किया प्राप्त

    नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अर्जुन राम मेघवाल ने किया छात्रों को सम्मानित

    आपकी खबर, ठियोग।

    16 जनवरी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), ठियोग, जिला शिमला के लिए यह अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि विद्यालय के 8 विद्यार्थियों (एंजेल रानी, आरुशी रोल्टा, वंशिका ठाकुर, जैनी, एंजेल पांडेय, साशी रिन्ग्ज़ीं, गिरिक व्यास, ध्रुव) ने 26वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को दिनांक 15 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मावलांकर हॉल में आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

    राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नेतृत्व, अनुशासन और प्रभावी वक्तृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना है। पीएम श्री स्कूल जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही की गहन समझ, विषय-वस्तु पर सशक्त पकड़, आत्मविश्वास पूर्ण अभिव्यक्ति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय देते हुए यह उपलब्धि अर्जित की।

     

    विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के सतत प्रयासों तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समस्त नवोदय समुदाय ने विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    यह उपलब्धि न केवल पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, शिमला बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की प्रतिभा और क्षमता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।

    #Delhi #Jnv theog #Shimla #YuvaSansad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    सोना‑चांदी में बजट 2026 के दिन रिकॉर्ड गिरावट, निवेशक रहे सतर्क

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026–27: हिमाचल प्रदेश को पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार की सौगात

    February 1, 2026

    बजट में विकास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस, जानिए बजट की 10 बड़ी बातें 👇

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.