Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    सरकार ने किरकिरी के बाद डर के मारे वापस लिया पैसा मांगने का आदेश : संदीपनी

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सरकार ने किरकिरी के बाद डर के मारे वापस लिया पैसा मांगने का आदेश : संदीपनी

    हिमाचल भाजपा प्रवक्ता बोले, फेल हुआ कांग्रेस का गुराई मॉडल

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 21 दिसंबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का तथाकथित ‘गुराई मॉडल’ पूरी तरह से फेल हो चुका है। पहले जबरन पैसे मांगने का फरमान जारी किया गया और जैसे ही जनता में आक्रोश भड़का, उसी अधिसूचना को डर के मारे आनन-फानन में वापस लेना पड़ा।

    संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के नाम पर पेट्रोल पंपों, एलपीजी एजेंसियों, आटा-दाल मिलों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों से योगदान मांगना सीधे-सीधे सत्ता का दुरुपयोग था। यह सरकार का गैर-जिम्मेदाराना और तानाशाही रवैया दर्शाता है। जनता और व्यापारियों के विरोध के बाद जिला प्रशासन को आदेश वापस लेना पड़ा, जिससे कांग्रेस सरकार की भारी किरकिरी हुई है।

    उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सरकार ने दबाव में आकर गलत फैसला लिया और फिर जनता के गुस्से के सामने घुटने टेक दिए। इससे साफ है कि सरकार नीतियों से नहीं, बल्कि डर और भ्रम में चल रही है। कांग्रेस सरकार का हर फैसला पहले जनता पर बोझ डालने का होता है और विरोध होते ही पलटी मार लेना उनकी कार्यशैली बन चुकी है।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की सच्चाई समझ चुकी है। जनता के क्रोध के सामने कांग्रेस सरकार की एक न चली और उसे अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। भाजपा स्पष्ट करती है कि भविष्य में भी जनता पर किसी भी प्रकार का अवैध दबाव या वसूली का प्रयास किया गया तो उसका सड़कों से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध किया जाएगा।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.