
रामपुर की कृतिका गोस्वामी का CBSE कॉमर्स टीचर के रूप में चयन, परिवार में खुशी का माहौल
शिक्षा के क्षेत्र में कृतिका गोस्वामी की नई शुरुआत, CBSE कॉमर्स टीचर बनने पर बधाइयों का दौर
आपकी खबर, ब्यूरो।
रामपुर बुशहर, 2 अक्तूबर। रामपुर बुशहर के डकोलड से संबंध रखने वाली कृतिका गोस्वामी (डौली) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनका CBSE कॉमर्स टीचर के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।
कृतिका गोस्वामी ने कॉमर्स विषय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। CBSE कॉमर्स टीचर के रूप में चयन उनके लिए अपने ज्ञान और अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा करने का नया अवसर लेकर आया है।
कृतिका की इस सफलता पर उनके परिवार की ओर से भी खुशी जाहिर की गई है। परिवार ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इसका श्रेय परिजनों को दिया है।
शिक्षण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहीं कृतिका गोस्वामी से उम्मीद है कि वह विद्यार्थियों को कॉमर्स विषय की बेहतर समझ देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगी।
