Sunday, May 5, 2024

इस उपचुनाव से प्रदेश की राजनीति तय होगी : विक्रमादित्या सिंह

 

आपकी खबर, बलद्वाड़ा, सरकाघाट।

मंडी के सिराज के अलावा पूरे प्रदेश में किसी तरह का विकास नहीं हुआ है। अगर पंप ऑप्रेटर की भर्ती हुई तो वो भी केवल धर्मपुर के लोगों की क्यूं करवाई गई। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सरकार का पूरा अमला जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जिन क्षेत्रों में चुनाव आचार सहिंता नहीं है, वहां का विकास कौन करवाएगा।
शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्या सिंह सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के बलद्वाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में स्व. वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हिमाचल का समग्र विकास बिना किसी भेदभाव के करवावा। किन्नौर से पांगी तक जो भी विकास कार्य किए गए तो वे केवल वीरभद्र सिंह ने करवाए हैं।
विक्रमादित्या सिंह ने कहा कि इस उपचुनाव से प्रदेश की राजनीति तय होगी। इसलिए आपको ये तय करना है कि आप क्षेत्रवाद फैलाने वालों के साथ जाना चाहते हैं या फिर विकास करवाने वाले के साथ। आज डबल इंजन पूरी तरह से हांफ चुका है। महंगाई और बेरोजगारी से प्रदेश के युवा त्रस्त हैं। आज चुनावी मुद्दा सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं। सरकार ने इन चार साल में सिर्फ और सिर्फ घोषणाएं की हैं। अगर ये सरकार विकास पर ध्यान देती तो आज प्रदेश की हालत कुछ और ही होती।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार कहती है कि हमारी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लगाम कसी है। मैं उनसे पूछता हूँ कि आज तक मंडी के पूर्व सांसद राम स्वरूप सिंह की हत्या या आत्महत्या हुई है, उसे प्रदेश की जनता के समक्ष क्यूं नहीं बता पा रहे हैं। उनके परिवार के लोग न्याय की गुहार बार बार लगा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सभी कार्यकर्ता को चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने को भी कहा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts