Thursday, May 2, 2024

ब्यास में महिला पर्यटकों की राफ्ट पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

आपकी खबर, कुल्लू।

 

कुल्लू के अंतर्गत बाशिंग में महिला पर्यटकों से भरी राफ्ट ब्यास नदी में पलट गई। इसके चलते दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई और चार अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को हादसे के बाद कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक महिलाओं की पहचान साकेश पत्नी रणवीर निवासी इंदौर, रुकैया पत्नी दाहोद, कॉटन ग्रीन 40003 महाराष्ट्र व घायल महिलाओं की पहचान मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतबदीन तुरला इंदौर, तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटनग्रीन 40003 महाराष्ट्र के रूम में हुई हैं।

यह हादसा आज दोपहर उस समय पेश आया जब महाराष्ट्र और इंदौर की महिलाएं बबेली से राफ्ट में सवार होकर ब्यास नदी का आनंद ले रही थीं। बताया जा रहा है कि बाशिंग पहुंचने पर अचानक से राफ्ट पलट गई और महिलाएं पानी में बह गई। उसके बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान दो महिलाओं की हालत गंभीर हो गई। जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं में तीन की हालत स्थिर है जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी गई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts