Thursday, May 2, 2024

किसानों को उनकी पैदावार का मिले सही लाभ

  • भारतीय किसान संघ इकाई आनी ने उठाई मांग
  • राष्ट्रपति व राज्यपाल को नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

आपकी खबर, शिमला।

भारतीय किसान संघ इकाई आनी ने सरकार से किसानों को उनकी पैदावार का सही लाभ देने की जोरदार मांग उठाई है। किसान संघ ने मंगलवार को किसानों की मांगों को लेकर नायब तहसीलदार आनी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

संघ की आनी इकाई के अध्यक्ष रादेश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों के हित में जो भी योजनाएं चला रखी हैं,उनका किसानों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

ऐसे में किसान खेती से विमुख होते जा रहे हैं

रादेश ठाकुर ने कहा कि किसानों को जहाँ एक ओर उनकी पैदावार का सही दाम नहीं मिल पा रहा है, वहीं रही सही कसर आवारा पशु और उत्पाती बन्दर फसलों को उजाड़कर कर पूरी रहे हैं।

वहीं संघ की आनी इकाई के कानून एवं नशामुक्ति प्रभारी गुड्डू ब्रह्मचारी ने बताया कि किसानों के हित के लिए भूगौलिक परिस्थिति के अनुसार योजनाएं बनाई जाए और गौ आधारित जैविक खेती पर भी बल दिया जाए।

इस मौके पर किसान संघ इकाई आनी के अध्यक्ष रादेश ठाकुर के साथ उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, महिला प्रमुख सीता कश्यप, महामंत्री श्याम लाल,कानून एवं नशामुक्ति प्रभारी गुड्डू ब्रह्मचारी, गौ प्रमुख रादेश ,जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम ठाकुर, महिला सदस्य रुना देवी, वर्षा राठी, दीपा देवी,कार्यकारिणी प्रमुख चमन शर्मा व सदस्य धन पाल सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts