Saturday, May 4, 2024

जुब्बल-नावर-कोटखाई युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का किया विस्तार

आपकी खबर, जुब्बल। 

ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर की पहली अनुशंसा सूची पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी हिमाचल युवा कांग्रेस दमन बाजवा, नेगी निगम भंडारी प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई की कार्यकारिणी विस्तार को मंजूरी देते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पदों पर नियुक्तियां की हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी द्वारा ज़ारी आदेश में उपाध्यक्ष पद पर राजीव गांगटा, रिंकू राजटा, हरीश चौहान, प्रतीक भीमटा, मोनू ब्रागटा, कुनाल बिन्टा, साहिल दिल्टा, विनीत रावत, हनी कायथ, राहुल बुशैहरी, महासचिव पद पर राहुल शान्टा (महासचिव कार्यालय), कुश कपरेट, अभय सरमैईक, रौनक रामदेईक, साहिल शर्मा, एडवोकेट सोहेल शेख, रोहित शर्मा, रंजन पांजटा, अमन ठाकुर, सुरजीत सिंह, दीपक काल्टा, दीपक भगलेट, रवि निहाल, विनोद चौहान, विनोद रान्टा, महिंद्र जोगटा, साहिल शर्मा जबकि सचिव पद पर नितेश मोगटा, नीरज सिंघा, शुभम काल्टा, सनी नान्टा, आदित्य विक्रम जोधटा, मनमोहन ठाकुर, ईशान शर्मा, रॉबिन ठाकुर, हर्ष नेगी, सार्थक बेक्टा, ऋषभ देष्टा , संतोष गुप्ता, ईशान चौहान, अमन मांटा को नियुक्ति दी हैं जो कि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने सभी नव नियुक्त युवा पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त कार्यकरिणी सदस्य कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts