Sunday, May 19, 2024

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव करूण शर्मा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

 

आपकी खबर, शिमला।

राजधानी दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को लोगों का अपार स्नेह मिला है। लोगों ने पार्टी पर भरोसा जताया है। इसी का परिणाम है कि अब हिमाचल में भी पार्टी को मजबूती देने के मकसद से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

हिमाचल में पार्टी प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी संगठन को मज़बूती देने में लगी हुई है। प्रदेश में आप का कुनबा बड़ा होता दिख रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव करूण शर्मा ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है।
करूण शर्मा हिमाचल के पालमपुर विधानसभा से एक बड़ा नामचीन चेहरा है।

करूण शर्मा ग्राम पंचायत सिद्धपुर सरकारी जोकि से प्रधान रह चुके हैं जो कि पालमपुर विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा है। वे 1995 से 2021 लगातार प्रधान के पद पर रहे हैं।

प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि ये बात साफ़ है कि हिमाचल के लोग के साथ कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी अब भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लाना चाहते हैं। जनता पूरी तरह बदलाव चाहती है। कांग्रेस और भाजपा के एक बार तेरी – मेरी सरकार की पॉलिसी से परेशान हो गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts