Saturday, May 4, 2024

छोटा शिमला वार्ड में लोगों को मिलेगी उत्पाती बंदरों से निजात

 

  • वन्य प्राणी विभाग ने लगाए पिंजरे, लोगों ने ली राहत की सांस

आपकी खबर, शिमला।

छोटा शिमला में अब लोगों को बंदरों के आतंक से निजात मिलने वाली है। लंबे समय से यहां पर उत्पाती बंदरों के काटने के मामले सामने आ रहे थे।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने इसके लिए स्‍थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन्य प्राणी विभाग और स्‍थानीय पार्षद विदुशी शर्मा का आभार व्यक्त किया है। पिंकू ने कहा कि वार्ड में पिंजरा लगने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उत्पाती बंदरों से वार्ड के लोगों सहित बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया था। अब इससे निजात मिल जाएगी।

भाजपा के शिमला जिला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, विदुशी शर्मा, संजीव चौहान पिंकू, विनय सूद, विनोद शर्मा, राजीव, रमन, पवन, राजकुमार विज, रमेश विज, राजू राम राही, अरुण सूद, डिंपल चड्ढा, नितिन चड्ढा, राकेश विज, ईशान शर्मा, अंकुर चड्ढा, दिलेराम गुलेरिया, शुकरन पुरी, मधु शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, रोजी, प्रवीन विज, संतोष, रजनी, उदय चौहान आदि ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts