Wednesday, May 15, 2024

शिमला नगर निगम के दो वार्डो के डिलिमिटेशन पर बिफरे महेश्वर चौहान

 

  • बोले, सरकार के इशारे पर हो रहा डी लिमिटेशन

आपकी खबर, शिमला।

नगर निगम शिमला के दो वार्डों के डिलिमिटेशन पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को घेरा है। उन्होंने सवाल किए हैं कि ये सब किसके इशारे पर हो रहा है। डिलिमिटेशन कर एक वार्ड को दो दो हिस्सों में बांटा जा रहा है। ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि सरकार ने पांच साल में कोई भी कार्य नहीं किया है। इसी के डर से शिमला में नगर निगम चुनाव टाले जा रहे हैं।
महेश्वर चौहान ने कहा कि स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज के पास इतने विभाग होने के बावजूद प्रदेश में कितने कार्य करवाये। जो घोषणाएं चुनाव के समय की गई थी उनमें से क्या क्या कार्य करवाये गए हैं। हकीकत यह है कि सरकार के मंत्रियों का अधिकारियों से कार्य करवाने की क्षमता नहीं है।
उन्होंने मांग की कि ऐसा करने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। संवेधानिक प्रक्रिया के तहत सब कुछ नहीं हो रहा है। अगर अभी ऐसा है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार आने वाले चुनाव में गड़बड़ी जरूर करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts