Sunday, May 5, 2024

संजीव देष्टा के नेतृत्व में हिमाचल के किसानों को मिलेगी नई दिशा : संजीव पिंकू

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा नेता संजीव देष्टा इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) में सदस्य पद की जिम्मेदारी मिली है। इस नियुक्ति से हिमाचल के किसानों में खुशी की लहर है। शिमला जिला किसान मोर्चा ने संजीव देष्टा को बधाई दी है।

जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू, महामंत्री प्रेम चौहान एवं इंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष जयलाल ठाकुर, सुभाष वर्मा, सुनील चौहान, सोहन सिंह वर्मा, महेंद्र कमल, सचिव पंकज ठाकुर और मेहर चंद, कोषाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, राकेश ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी सहित नितेश, राजेश, यशपाल, प्रवीन, स्वीन, बालक राम आदि ने देष्टा को बधाई दी है।

मोर्चा का कहना है कि इस नियुक्ति से किसानों को नई दिशा मिलेगी। अब किसानों से जुड़ी हर समस्या का समाधान शीघ्र हो पाएगा। किसान अपनी किसी भी समस्या को संजीव देष्टा के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष उठा सकेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts