Sunday, May 5, 2024

मंडी : सराज के थुनाग में देर रात बादल फटा, लाखों का नुकसान

  • मंडी : सराज के थुनाग में देर रात बादल फटा, लाखों का नुकसान

आपकी खबर, मंडी।

सराज के थुनाग बाजार में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। इससे थुनाग बाजार की दुकानें इसकी चपेट में आई हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां करीब 45 दुकानों में मलबा घुस गया। इससे दुकान मालिकों को भारी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 19 से 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते मंडी और चंबा जिला के स्कूलों को भी बंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार थुनाग बाजार में शुक्रवार सुबह ही एक दुकान में आग लग गई थी। इससे दुकान मालिक भी झुलस गया था।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts