Sunday, May 5, 2024

रामेश्वर सिंह ठाकुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, अधिसूचना जारी

  • रामेश्वर सिंह ठाकुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, अधिसूचना जारी
  • शिमला ग्रामीण से संबंध रखते हैं ठाकुर

आपकी खबर, शिमला।

प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के तहत आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन सदस्यों में एक सदस्य ओपी शर्मा की जगह डॉ. नयन सिंह को नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में प्रो. ओपी शर्मा को बाहर करके प्रो. नयन सिंह को जगह दी गई है। विशेष है कि 1964 में जन्‍में रामेश्वर सिंह ठाकुर लोक सेवा आयोग में 2026 तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे। रामेश्‍वर सिंह ठाकुर अभी 58 वर्ष के हैं और आयोग में 62 वर्ष की आयु तक उनका कार्यकाल रहेगा। शिमला ग्रामीण से संबंध रखने वाले रामेश्वर सिंह ठाकुर के दो पुत्र हैं, एक पुत्र एयर फोर्स में फाइटर जेट विमान के पायलट हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts