Wednesday, May 15, 2024

हिमाचल कांग्रेस ने डॉ यशवंत सिंह परमार को किया याद

आपकी खबर, शिमला। 

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ यशवंत सिंह परमार की जयंती पर आज उन्हें याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान शोक सभा आयोजित कर डॉ परमार के किए गए कार्यों को याद किया।

राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज का यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि डॉ परमार के रूप में कांग्रेस को एक ऐसा नेता मिला, जिन्होंने प्रदेश के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों के विरोध के बाबजूद देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी 1971 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर प्रदेश के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया था।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts