Saturday, May 18, 2024

Himachal : लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी पर चलाई गोली; मौत, जानिये पूरा मामला…

आपकी ख़बर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश से संबन्ध रखने वाले एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंजाब के फिरोजपुर कैंट में पहले अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया फिर खुद को भी गोली मार दी।

 

पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वार लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला जिला का रहने वाला है। मृतक देहरादून निवासी अपनी पत्नी के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। उसने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास पत्नी के माथे पर गोली मार दी। उसके बाद वह अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts