Thursday, May 2, 2024

सुख की सरकार ने दिया हिमाचल के 11 लाख लोगों को ये तोहफा

  • सुख की सरकार ने दिया हिमाचल के 11 लाख लोगों को ये तोहफा

आपकी खबर, शिमला। 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 11.50 लाख एपीएल परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। अब इन परिवारों को अगले माह से 15 किलो आटा दिया जाएगा।

 

प्रदेश के राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था।

 

इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है। बता दें कि यह आटा 9 रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है।

 

एपीएल उपभोक्ताओं को कई सालों से आटे का यही कोटा मिल रहा है। बीते सालों में एक-दो बार ही 14 किलो आटा मिला है। अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में 15 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts