Wednesday, May 8, 2024

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घर के इकलौते चिराग थे दोनों

  • सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घर के इकलौते चिराग थे दोनों

आपकी खबर, करसोग।

सड़क हादसे में दो परिवारों का वंश ही खत्म हो गया। इस हादसे में दो इकलौते लड़कों की दर्दनाक मौत हुई है। परिवार पर दुख का ऐसा पहाड़ टूटा कि संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। यह मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुए सड़क हादसे का है। इसमें दो युवकों की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शिमला-करसोग मार्ग पर कलंगार के समीप एक कार एचपी 30-9859 गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण (22) पुत्र नंदराम गांव गरियाला, नुपा राम (21) पुत्र मुन्नि लाल गांव पलोड डाकघर शंकरदेहरा के रूप में हुई है।

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts