- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या : मुन्नी लाल
आपकी खबर, जुब्बल।
कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लंबी सफ़ल भारत जोड़ो यात्रा से बौखला कर एक सोची- समझी रणनीति के तहत राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई हैं।
यह बात ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ ने खड़ापत्थर में अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विपक्ष की मज़बूत आवाज़ हैं उनकी संसद सदस्यता रद्द करना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।
मुन्नीलाल नरसेठ ने कहा कि सूरत के सत्र न्यायालय द्वारा अपील के लिए दिए गए एक महीने के समय को दरकिनार करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने आनन-फ़ानन में निर्णय लिया है।