Wednesday, May 8, 2024

विधायक जनार्था ने किया ढली टनल का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

  • विधायक जनार्था ने किया ढली टनल का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

आपकी खबर, शिमला।

 

शिमला शहरी से विधायक हरीश जनार्था ने निर्माणाधीन ढली टनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

 

 

बता दे कि हिमाचल में सीमेंट विवाद के चलते ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल पर जाने से कार्य धीमी गति से चल रहा था। अब जबकि सीमेंट विवाद सुलझा लिया गया है तो उन्होंने कार्य में गति लाने की बात कही।

 

उन्होंने कहा कि अब सीमेंट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब राजधानी में पर्यटक सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ेगी। इस दौरान उन्हें कोई दिक्कतें पेश ना आए, इसके लिए भी कोई रास्ता ढूंडा जाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts