Sunday, May 5, 2024

आपकी ख़बर: Bulletin

बड़ी खबरों पर एक नजर

आपकी ख़बर, शिमला।

■ देश के दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना के प्रसार में रेडियो क्रांति लाने के लिए एफएम नेटवर्क का विस्तार।

 

■ भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया।

 

■ केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा – आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान।

 

■ दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

 

■ विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत कल शाम 362 और भारतीय बैंगलूरू पहुंचें।

 

*?? राष्ट्रीय*

 

■ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कल नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

 

■ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली हाट में पहले ‘मोटा अनाज अनुभव केंद्र’ का शुभारंभ किया।

 

■ भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

 

■ मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने कल फिल्‍म अभिनेता सूरज पंचोली को अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया।

 

■ संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल विषयों पर 12-भाग की कॉमिक बुक श्रृंखला जारी करने का निर्णय लिया है।

 

*? अंतरराष्ट्रीय*

 

■ श्रीलंका के कोलंबो में, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में कल भारतीय सिनेमा पर एक कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।

 

■ यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में बारह लोग मारे गये।

 

■ यूएनएससी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के लिए काम करने वाली अफगान महिलाओं पर तालिबान द्वारा प्रतिबंध लगाने की निंदा की।

 

■ विश्व बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया।

 

*? खेल जगत*

 

■ दुबई बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त।

 

*?? राज्य समाचार*

 

■ एम्स में कार्यरत एक सहायक अभियंता 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

 

■ जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में जो हमला हुआ उसे स्‍थानीय समर्थन प्राप्‍त था– पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह।

 

■ कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर।

 

■ राजस्थान में अगले महीने अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान।

 

*?व्यापार जगत*

 

■ बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक कल 463 अंक चढा।

 

■ वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल मुंबई में प्रसिद्ध बैंकर नारायणन वाघुल की पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस’ का विमोचन किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts