Monday, May 20, 2024

पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आएं महिलाएं : सुंदर ठाकुर

  • पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आएं महिलाएं : सुंदर ठाकुर

 

आपकी खबर, कुल्लू।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वाह किया है। सुंदर सिंह ठाकुर ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क द्वारा आयोजित विश्व धरोहर उत्सव 2023 के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

 

उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाज व पहनावे के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आये। हमारी पहचान हमारी समृद्ध संस्कृति से है जिसका संरक्षण व संवर्धन भविष्य के लिये आवश्यक है।

 

सीपीएस ने कहा कि कुल्लू जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और प्रदेश सरकार अनछुए पर्यटन गन्तव्य को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने युवाओं को पर्यटन गतिविधियों को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वाहन किया, तथा कहा कि अपने पारंपरिक घरों के कुछ कमरों को होमस्टे में बदल कर अपनी आय सृजित करें। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक विलासिता को छोड़ कर कुछ समय पारम्परिक घरों में सकून के साथ बिताना चाहते है और यहां के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते है।

 

 

 

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं से जिले के पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के जलोड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी उद्देश्य से 4 करोड रुपए की लागत से एक मार्केट का निर्माण किया जा रहा है जहां पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी

 

उन्होंने कहा कि जलोड़ी के लिए पेयजल तथा बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी लाडा से धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में इको पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागा सराहन- वशलेऊ ब्रिटिश कालीन ब्राइडल पाथ के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है तथा कार्य प्रगति पर है।

 

 

इसी प्रकार बठाहर से बशलेउ ब्रिटिश कालीन ब्राइडल पाथ का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने इस के प्राक्कलन तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के जीर्णोद्धार के बाद इन पर इलेक्ट्रिक कार्ट चलाई जाएगी जिससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पर्वतमाला योजना के तहत कुल्लू जिले के बिजली महादेव के लिए रोपवे निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।

 

उन्होंने कहा कि रोपवे स्थापित होने से खराहल घाटी सहित जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भांग की खेती को वैधता दिलाने के लिए प्रयासरत है।

 

उन्होंने कहा कि भांग एक ऐसा पौधा है, जिससे अनेक प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। भांग की खेती को वैधता मिलने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। सीपीएस ने पूर्व विधायक स्व दिले राम को याद करते कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts