Saturday, May 4, 2024

प्रिंसिपल बना हत्यारा, भैंस से दूध निकाल रही भाभी पर दराट से किया वार, मौत

  • प्रिंसिपल बना हत्यारा, भैंस से दूध निकाल रही भाभी पर दराट से किया वार, मौत

 

आपकी खबर, बिलासपुर।

समाज में शिक्षक का स्थान बहुत ऊंचा माना गया है। बच्चे की दिशा और दशा तय करने में शिक्षक का बहुत बड़ा हाथ होता है। हिमाचल के बिलासपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां घुमारवीं की ग्राम पंचायत डंगार के सौग गांव में देवर ने अपनी भाभी की दराट के वार से हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

 

बताया जा रहा है कि इस वारदात से पहले दोनों के बीच बहस हुई। तैश में आकर देवर ने दराट से गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी सरकारी स्कूल तरवाड़ में प्रधानाचार्य है।

 

उसे हाल ही में ही पदोन्नति मिली थी। उधर, मृतका के परिजनों ने जमीन को हथियाने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है।

 

गांव की रोशनी देवी पशुशाला में भैंस से दूध निकाल रही थी। इसी दौरान देवर वहां आया। दोनों में किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। इसी दौरान देवर ने तेजधार दराट से भाभी की गर्दन पर वार कर दिया।

 

उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी के हाथ में दराट था, जबकि महिला खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी। आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने पशुशाला से महिला को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पशुशाला के बाहर दम तोड़ दिया।

 

हमले की वजह क्या रही इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी पारिवारिक लड़ाई चली हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts