Saturday, May 4, 2024

रात को कमरे में सोने गया युवक, पिता ने सुबह देखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

  • रात को कमरे में सोने गया युवक, पिता ने सुबह देखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

 

आपकी खबर, बिलासपुर।

रात को सोने के लिए अपने कमरे में गया युवक जब सुबह नहीं उठा तो घर वाले परेशान होने लगे। पिता जब उसे उठाने उसके कमरे में गए तो ये मंजर देख उनके भी होश उड़ गए। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।

 

मामला हिमाचल के बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के सलवाड़ गांव का बताया जा रहा है। यहां एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष बीती रात्रि अपने कमरे में सोने के लिए गया। लेकिन जब सुबह नहीं उठा तो पिता उसे देखने गए।

 

देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक दिन में काम करने के लिए गया था और रात करीब 11 बजे घर पहुंचा था। यह कमरे में सोने की बात कह कर चला गया। सुबह जब पीछे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts