Saturday, May 18, 2024

हर्ष महाजन बने भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, नियुक्ति आदेश जारी

  • हर्ष महाजन बने भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, नियुक्ति आदेश जारी

 

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को अब पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने महाजन को कोर ग्रुप का सदस्य नियुक्त किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशों पर राज्य पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हर्ष महाजन की नियुक्ति की है।

 

महाजन भाजपा में शामिल होने से पहले प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। हर्ष पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विशेष सलाहकार और रणनीतिकार रह चुके हैं। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। अब भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनका कद और बढ़ गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts