Monday, May 6, 2024

भारत के नीरज चोपड़ा बने विश्व विजेता, बनाया यह इतिहास

  • भारत के नीरज चोपड़ा बने विश्व विजेता, बनाया यह इतिहास

खेल डेस्क, आपकी खबर।

जेवलिन थ्रो में भारत की झोली में नीरज चोपड़ा ने सोना डाला है। इसके साथ ही चोपड़ा ने ये इतिहास भी अपने नाम किया है। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

बता दे कि हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल 6 राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रही। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे। इस जीत के साथ ही नीरज चोपड़ा विश्व विजेता बन गए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts