Sunday, May 19, 2024

लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा युवा मोर्चा : तिलकराज

  • लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा युवा मोर्चा : तिलकराज
  • शिमला ग्रामीण के कंडा से युवाओं में भरी नई ऊर्जा
  • युवा मोर्चा परिचय सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज, चारों सीटें जीतेगी भाजपा

आपकी खबर, शिमला। 21 अक्तूबर

लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहने वाली है। हिमाचल की चारों सीटें भाजपा की झोली में आएगी।

यह चुनावी हुंकार शनिवार को शिमला ग्रामीण के कंडा में युवा मोर्चा परिचय सम्मेलन में मोर्चा अध्यक्ष तिलकराज ने भरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। झूठी गारंटियों के सहारे प्रदेश की महिलाओं और युवाओं के साथ जो वादाखिलाफ़ी की है, उसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने की।

 

प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज ने कहा कि प्रदेश भर में आगामी दिनों में कांग्रेस की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। आज हर वर्ग के लोग सुक्खू सरकार से नाराज है। यहां तक कि आपदा राहत के लिए जो पैसा केंद्र सरकार दे रही है उसे भी राज्य सरकार अपना बता रही है।

 

सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने युवाओं को एकजुट होने का मंत्र दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरनीश चोपड़ा, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, जिला महामंत्री संजीव कुमार, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री साकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts