Sunday, May 19, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल युवा कांग्रेस ने किए चारों लोकसभा में प्रभारी नियुक्त

  • लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल युवा कांग्रेस ने किए चारों लोकसभा में प्रभारी नियुक्त

 

 आपकी खबर, शिमला। 25 दिसंबर

 

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी ने चारों लोकसभा में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

 

आधिकारिक अधिसूचना में मंडी लोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन सिंह खुराना, हमीरपुर लोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, शिमला लोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री और कांगड़ा लोकसभा में प्रदेश संगठन महासचिव होतम ठाकुर की लोकसभा प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गई है। चारों पदाधिकारी पहले भी विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य बखूबी से कर चुके हैं। इसे देखते हुए इन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts