Saturday, May 18, 2024

ग्रामीण भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई भारत रतन वाजपेयी की जयंती

  • ग्रामीण भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई भारत रतन वाजपेयी की जयंती

आपकी खबर, शिमला। 25 दिसंबर

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को शिमला ग्रामीण के प्रत्येक बूथ पर मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि इस दिन को पूरे मंडल में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। उनके लिए हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि था।

सुन्नी और शोघी में अनेक कार्यक्रम हुए। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के किए गए कार्यों को याद किया गया। साथ ही उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली गई।

सुन्नी में हुए कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे। इनमें नारायण सिंह, भूपराम वर्मा, रोशन लाल वर्मा, छविंदर पाल, संजय भारद्वाज, जितेंद्र, कर्मचंद, चंद्रशेखर, दीप्ति, नारायण सिंह वर्मा, मेहर चंद, जितेंद्र भारद्वाज, अनिश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

शोघी के कोट में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जयदेव, रीता, नीलम, प्रमोद, आशीष, दिनेश ठाकुर, सुरेश, कपिल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts