Friday, May 3, 2024

सांसद प्रतिभा सिंह ने महिला सम्मेलन में की गई घोषणा को दो दिन में किया पूरा

  • सांसद प्रतिभा सिंह ने महिला सम्मेलन में की गई घोषणा को दो दिन में किया पूरा
  • मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की धन राशि स्वीकृत

आपकी खबर, करसोग। 16 फरवरी

करसोग के रामलीला मैदान में आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा की गई घोषणा को उन्होंने दो दिन में पूरा कर दिया है।

करसोग के रामलीला मैदान में गत 14 फरवरी को आयोजित महिला सम्मेलन में सांसद ने स्थानीय लोगो की मांग पर मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की धन राशि देने की घोषणा की गई थी, जिसे उन्होंने त्वरित रूप से दो दिन में पूर्ण कर दिया है।

  • नगर पंचायत के पक्ष में राशि स्वीकृत

घोषित राशि को सांसद ने सचिव नगर पंचायत करसोग के पक्ष में स्वीकृत किया हैं। इस धनराशि के उपयोग से अब राम लीला मैदान में एक भव्य मंच का निर्माण किया जा सकेगा। इसके निर्माण से करसोग के लोगो को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। मंच निर्माण के कार्य को अब नगर पंचायत पूरा करवा सकेगी।

गौरतलब है कि करसोग के रामलीला मैदान में 14 फरवरी को विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। प्रतिभा सिंह ने इस महिला सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा अपनी मांगे व समस्याएं उनके समक्ष रखी गई थी।

इन मांगों में से एक मांग रामलीला मैदान में मंच निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने की भी थी। सांसद ने लोगों की सुविधा हेतू मांग को शीघ्र पूरा करते हुए मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की धन राशि नगर पंचायत करसोग को जारी कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts