Monday, April 29, 2024

सीएम सुक्खू ने बजट में की घोषणा, जिप अध्यक्ष का बढ़ा मानदेय, अब मिलेगा इतना वेतन

  • सीएम सुक्खू ने बजट में की घोषणा, जिप अध्यक्ष का बढ़ा मानदेय, अब मिलेगा इतना वेतन
  • पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। 

आपकी खबर, शिमला। 17 फरवरी

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। बजट में हर वर्ग को खुश करने का प्रयास किया गया है। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में बढोत्तरी की गई है।

  • यहां जाने किसे कितना मिलेगा वेतनमान
  • जिला परिषद अध्यक्ष 24000
  • जिला परिषद उपाध्यक्ष 18000
  • सदस्य 7800
  • पंचायत समिति अध्यक्ष 11500
  • उपाध्यक्ष 8400
  • सदस्य 7200
  • प्रधान पंचायत 7200
  • उपप्रधान 4800
  • सदस्य 750
  • नगर निगम महापौर 24000
  • उपमहापौर 18000
  • पार्षद 8300
  • नगर परिषद अध्यक्ष 10000
  • उपाध्यक्ष 8400
  • पार्षद 4200
  • प्रधान नगर परिषद 8400
  • उपप्रधान 6600
  • सदस्य 4200

इसी तरह मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में भी इजाफा करने की बात कही है।

मुख्य बिंदु

1 अप्रैल 2024 से सुक्खू सरकार MSP मूल्य पर ख़रीदेगी दूध, गाय का 45 रुपए प्रति किलो (पहले 38),भैंस का 55 रुपए (पहले 38)

प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को सरकार 40 रूपए प्रति किलो तथा मक्की को 30 रूपए प्रति किलो खरीदेगी

सेब को यूनिवर्सल कार्टन में भेजा जाऐगा

हमीरपुर में स्टेट कैंसर संस्थान खोलने का ऐलान, 100 करोड़ का प्रावधान

6000 नर्सरी टीचर्स नियुक्त किए जाएंगे और पात्र आंगनवाड़ी को भी मौका मिलेगा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर शिक्षा नीति लागू होगी

किसानों को खेत में जालीदार बाड़ लगाने के लिए पैसे मिलेंगे,इसके लिए 10 करोड़ का बजट-CM सुक्खू

CM ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना का एलान किया बोले- अब प्रदेश में ज़हर मुक्त खेती होगी

6 हजार नर्सरी टीचर नियुक्त होंगे, पात्र आंगनबाड़ी वर्कर को भी नर्सरी टीचर नियुक्त करेंगे

लाहौल-स्पीति की महिलाओं को इसी महीने से मिलेंगे 1500 रुपए-CM का एलान

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts