Saturday, May 4, 2024

एचएएस का परिणाम घोषित, मंडी के अनमोल बने टॉपर

  • एचएएस का परिणाम घोषित, मंडी के अनमोल बने टॉपर

आपकी खबर, शिमला। 6 मार्च।

हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक (एचएएस) संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया है। शिमला के उपनगर टुटू में बीडीओ के पद पर तैनात अनमोल इस परीक्षा में टॉपर रहे हैं। वे मंडी जिला के रहने वाले हैं।
इसी तरह बिलासपुर की हिमानी दूसरे स्थान पर रही हैं। इनके अलावा अनुभव तंवर, कार्तिकेय डोगरा, कर्णवीर सिंह, नेहा नेगी और योगेश कुमार भी एचएएस के लिए चयनित हुए हैं।

राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव देविंदर कुमार रत्न ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्तूबर 2023 को करवाई गई थी।

13 से 19 दिसम्बर 2023 तक इसकी मुख्य परीक्षा ली गई। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों के 4 से 6 मार्च 2024 तक साक्षात्कार हुए। कुल 11 पदों के लिए परीक्षा करवाई गई। इस में विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए 7 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर 4 पद रिक्त रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts