Thursday, May 2, 2024

करसोग में किसानों को दी सुभाष पालेकर खेती की जानकारी

  • करसोग में किसानों को दी सुभाष पालेकर खेती की जानकारी

आपकी खबर, करसोग। 1 मार्च

करसोग में बागवानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग विकास खंड करसोग की ओर से आत्मा परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह गोष्ठी ग्राम पंचायत चौरीधार में आयोजित की गई। इसमें लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान सभी किसानों को सुभाष पालेकर खेती की जानकारी दी गई।

इसके अलावा प्राकृतिक खेती में किस तरह से सेब का उत्पादन किया जा सकता है, इसके बारे में भी किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

करसोग नेचुरल फार्मर प्रोड्यूस कंपनी की सीईओ कुमारी भावना ठाकुर, बीओडी कला देवी, बीओडी भीम सिंह ने किसानों को फार्मर प्रोड्यूस कंपनी के बारे में जानकारी दी। इसमें किस तरह से किसान जुड़ सकते हैं और अपने उत्पाद मंडियों में बेच सकते हैं, इसकी भी जानकारी दी गई।

गोष्ठी में मुख्यतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत चौरीधार प्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और करसोग के ऐटीएम और बीटीएम ने भी मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts