Friday, May 3, 2024

भाजपा ने ग्रामीण मंडल में चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

  • भाजपा ने ग्रामीण मंडल में चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

आपकी खबर, शिमला। 9 मार्च

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल भाजपा ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिमला ग्रामीण मंडल में लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। बता दे कि अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव होने तय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है।

शिमला ग्रामीण मण्डल लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने बताया कि शनिवार को सुन्नी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन योजनाओं के बारे में भी बताया जिन योजनाओं का लाभ लोग किसी कारणवश नहीं ले पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने भराडा, पडेन, खेरा, जेशी, चेबडी, सुन्नी, घरयाणा बसंतपुर बूथ, भराडा, चेबडी घरयाणा, बसंतपुर, सुन्नी नगर पंचायत के लोगों से संवाद किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts