Sunday, May 5, 2024

राणाबाग – करशाला मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त, 4 की मौत

  • राणाबाग-करशाला मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त, 4 की मौत

 

आपकी खबर, आनी। 12 अप्रैल

 

पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग – करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम दोनों निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल दोनों निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts