Sunday, May 12, 2024

सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त, ओलों से फसलें हो गईं ध्वस्त : भूपराम वर्मा

  • सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त, ओलों से फसलें हो गईं ध्वस्त : भूपराम वर्मा

आपकी खबर, शिमला। 29 अप्रैल

हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त है। दूसरी ओर प्रदेश के किसान बागवान भारी बारिश और ओलों से फसलें तबाह होने से परेशान है। प्रदेश की जनता को राम भरोसे छोड़ा गया है। यह आरोप भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने यहां जारी बयान लगाया है।


उन्होंने कहा कि बीते शनिवार को करीब दो घंटे तक तेज बारिश और ओलावृष्टि से सेब व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इनमें सेब, नाशपाती, प्लम, खुमानी के अलावा मटर, फ्रासबीन की फसलें तबाह हो गई हैं। सेब की सैटिंग पर भी मौसम की मार पड़ी है। मौसम की इस बेरुखी ने किसानों और बागवानों की कमर तोड़ दी है।

वर्मा ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरोगड़ा के संदोआ, सरेहा, गलाह, एवग, डमोग, नतराड़, ऐशा भमनोल, क्यालु व हिमरी पंचायत के बनूना, कडाऊ, रेवग, गढेरी और ठियोग क्षेत्र के कंदरू, दलोगघाटी आदि इसमें शामिल हैं। उन्होंने सीएम सुक्खू से मांग की है कि वे प्रशासन को तुरंत आदेश देकर मौके का जायजा लें। साथ ही बागवानों और किसानों को मुआवजा दिया जाए। इतना ही नहीं किसानों ने बैंकों से जो ऋण लिया है उसे माफ करवाया जाए। साथ ही जो प्रदेश सरकार ने एंटी हेलनेट की सब्सिडी बंद कर दी है, उसे दोबारा से शुरू किया जाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts