Friday, May 3, 2024

दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खोया आपा दे रहे अनाप शनाप बयानबाजी : वंदना योगी

  • दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खोया आपा दे रहे अनाप शनाप बयानबाजी : वंदना योगी

आपकी खबर, शिमला। 5 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने जारी बयान में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व विहीन नेताओं द्वारा भाजपा की महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये गए अपमान जनक शब्दों का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है। इनके नेता मानसिक रूप से बीमार होते दिख रहे हैं जिस तरह से इनके नेताओं के एक के बाद एक महिला विरोधी बयान सामने आ रहे है। साथ ही अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी विनाश काले विपरीत बुद्धि को सार्थक कर रही है

वंदना योगी ने कहा ये तो जगजाहिर है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया इनके अपने पार्टी कार्यालय में महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ होने की वारदातें हुई हैं, नेता द्वारा महिला को तंदूर में जला देना जेसे कारनामे हुए है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का अस्तित्व इस कारण से आज देश भर में समाप्त होने को है। आज कांग्रेस में हताशा है, निराशा है, बौखलाए हुए कांग्रेसी नेता बहनों पर ग़लत बयानबाजी से बाज आए वरना आम जन द्वारा राजनेतिक रूप से तो नकारे गए है आने वाले समय में समाज द्वारा भी लताड़े जाएंगे।

वंदना योगी ने कहा कि महिला मोर्चा सुरजेवाला के बयान की कड़ी निंदा करता है और कांग्रेस नेताओं को आगाह करता है कि सोच समझ कर बयानबाजी करें अन्यथा उन्हें व् कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts