सुन्नी भज्जी विकास संस्था की बैठक 7 दिसंबर को, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
आपकी खबर, ब्यूरो।
सुन्नी, 2 दिसंबर। सुन्नी भज्जी विकास संस्था की महत्वपूर्ण बैठक 7 दिसंबर रविवार को मिडिल बाजार शिमला के फ़ूड कॉर्नर अपोजिट गुप्ता जी में प्रातः 11बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ महासचिव डी. डी गुप्ता करेंगे। बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय गुरु दत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिनका पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया था।
प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में महासचिव डी. डी गुप्ता व प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने कहा की बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया जायेगा, ताकि संस्था को मजबूती प्रदान की जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि ये एक सामाजिक व गैर राजनीतिक संस्था है, जिसका उद्देश्य सुन्नी भज्जी का सर्वांगीण विकास करवाना प्रमुख उद्देश्य है, ताकि सुन्नी भज्जी के जरूरमंद लोगों व अध्ययन कर रहें विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। इसी प्रकार बेसहारा व विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग किया जा सके।
संस्था के पदाधिकारीयो ने सभी वरिष्ठ सदस्यों से आग्रह किया की बैठक मैं पधारकर अपने बहुमूल्य सुझाव से संस्था को मजबूती प्रदान करें ताकि सुन्नी भज्जी विकास संस्था को मजबूत संगठन बनाया जा सके।

