Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    स्पोर्ट्स

    रामपुर एचपीएस में एसजेवीएन का 25वां कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, बीबीएमबी बनी विजेता

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा रहे मुख्यातिथि, बोले, एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    रामपुर एचपीएस में एसजेवीएन का 25वां कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, बीबीएमबी बनी विजेता

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा रहे मुख्यातिथि, बोले, एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

    खेलों से टीम वर्क और अनुशासन मजबूत: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    आपकी खबर, शिमला।

    26 मार्च। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी को हार्दिक बधाई दी। गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

    अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट के समापन समारोह की शोभा बढ़ाई। शर्मा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी, और साथ ही विजेताओं तथा सभी प्रतिभागी टीमों को भी बधाई दी।

    शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

    एसजेवीएन का दृढ़ विश्वास है कि खेल न केवल कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, अपितु उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं नेतृत्व क्षमताओं को भी बेहतर बनाते हैं, जो किसी भी संगठन की सफलता के लिए अतिआवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहलों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    अजय कुमार शर्मा ने विजेता तथा उप-विजेता टीमों को ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। फाइनल मैच एसजेवीएन और बीबीएमबी के मध्य खेला गया, जिसमें बीबीएमबी टूर्नामेंट का विजेता बना। एसजेवीएन ने प्रथम उप-विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि टूर्नामेंट का द्वितीय उप-विजेता पीजीसीआईएल बना। बीबीएमबी से आकाश को ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया, एसजेवीएन से विक्रम शर्मा को ‘सर्वश्रेष्ठ रेडर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया और बीबीएमबी से सुरेंदर सिंह को ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ का पुरस्कार दिया गया। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर, रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख, विकास मारवाह, एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख, राजीव कपूर तथा एलएचईपी-1 के परियोजना प्रमुख, विवेक शर्मा के साथ-साथ आरएचपीएस, एनजेएचपीएस तथा एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में एसजेवीएन द्वारा अपने 412 मेगावाट आरएचपीएस में तीन-दिवसीय आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया और इसमें विद्युत मंत्रालय, सीईए, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी तथा मेजबान टीम एसजेवीएन की ओर से उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

    #Rampur Bushahr Ajay Kumar Sharma BBMB Bhupendra Gupta CPSU Energy Sector Events Fit India Himachal Pradesh News Kabaddi Tournament Khelo India NHPC PGCIL Power Sector India SJVN Sports News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट नहीं, राजनीतिक भाषण,  मुख्यमंत्री भाजपा विरोध में व्यस्त, विकास पूरी तरह गायब : रणधीर
    Next Article धर्मशाला में फिर गूंजेगा IPL का रोमांच, तीन मैचों की मिली मेजबानी
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

    April 20, 2026

    255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया

    April 19, 2026

    जोधपुर के होनहार खिलाड़ियों का कमाल, मैना सियोल और सोभाग सिंह का BCCI कैंप में चयन

    April 7, 2026

    बधाई : घणाहट्टी के साहिल ने कराटे में जीता कांस्य पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित

    March 25, 2026

    एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज

    March 24, 2026

    ऊना : जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में एसएसआरवीएम ऊना ओवरऑल विजेता

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.