Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    • सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की भेंट, नववर्ष की दी शुभकामना

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_19005440

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की भेंट, नववर्ष की दी शुभकामना

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 1 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जयराम ठाकुर को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर मीडिया संयोजक कर्ण नंदा सहित उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया तथा आर्थिक सशक्तिकरण और गरीब कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बनाया गया।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि जयराम सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आय संबंधी शर्त के बिना पेंशन की सुविधा प्रदान की, जिससे 7.21 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए। जनमंच के माध्यम से भाजपा सरकार ने 93 प्रतिशत शिकायतों का निवारण कर जनसमस्याओं के समाधान का विश्वसनीय मॉडल प्रस्तुत किया।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 1100 सेवा संकल्प हेल्पलाइन के जरिए 86 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे आम जनता को त्वरित राहत मिली। अटल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत लगभग 24.36 करोड़ रुपये के व्यय से 2,07,364 नवागंतुकों को हेल्थ किट प्रदान की गई।

    भाजपा नेताओं ने बताया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 40 से 74 प्रतिशत विकलांगता वाले व्यक्ति से विवाह करने पर 25,000 रुपये तथा 75 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता होने पर 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं स्टैंड-अप इंडिया योजना के अंतर्गत सितंबर 2021 तक 1,445 नए उद्यमों के लिए 297.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार ने हाटी समुदाय की पांच दशकों पुरानी अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को पूरा कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे क्षेत्र की जनता को सामाजिक न्याय मिला।

    इस अवसर पर कमल सूद, कर्ण नंदा, सुदीप महाजन, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के संजय कालिया एवं संजीव सूद सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    February 23, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 2011 जनगणना के आधार पर बनेगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा बयान

    February 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.