Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर
    • खस्ताहाल जयनगर–लगदाघाट सड़क दे रही बड़े हादसे को न्योता
    • एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर

    दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर

    दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    बोले, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हमें कांग्रेस नेताओं से परमिशन लेने की जरूरत नहीं

    राहुल और प्रियंका शिमला आकर भी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं देते

    आपकी खबर, शिमला।

    25 मार्च। दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदेश के गंभीर आर्थिक संकट का विस्तार से ब्यौरा रखा गया है और केंद्र से आवश्यक सहयोग का आग्रह भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्द ही हिमाचल दौरा प्रस्तावित है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री से हर विषय पर लंबी और विस्तृत चर्चा हुई है जिसके परिणाम आप जल्द देखेंगे।

    विधानसभा परिसर में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के लिए पूरी तरह से सुक्खू सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार रसातल में जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र पर पैसा रोकने के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात है और यदि मुख्यमंत्री सुक्खू भी सही ढंग से समय मांगें, तो उन्हें भी केंद्र के साथ संवाद का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमें अपने नेताओं से मिलने के लिए कांग्रेस के लोगों से परमिशन लेने की जरूरत नहीं हैं।

    हिमाचल में राहुल गांधी भी आए, प्रियंका गांधी भी हाल में आए हैं। किसी को अपने पास फटकने की भी इजाजत नहीं दी। पहले भी यह नेता सैलानी की तरह आते रहे लेकिन एक बार भी उन्होंने हिमाचल के इन कांग्रेस नेताओं को मिलने की इजाज़त तक नहीं दी।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विकृत सोच का असर हिमाचल कांग्रेस के नेताओं पर भी पड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का स्वभाव कांग्रेस आलाकमान के नेताओं जैसा नहीं है, जो शिमला आकर केवल आराम करते हैं और आम जनता से दूरी बनाए रखते हैं।

     

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ड्रेस कोड लागू करने संबंधी सरकार के फैसलों पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार को पहले अपने नेताओं को आचरण और पहनावे की उचित समझ विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उनके नेता राहुल गांधी कैसे कपड़े पहनकर लोकसभा में आते हैं आप सबने देखा है। उन्हें संसद में टी-शर्ट पहन कर जाने के लिए अपने नेता राहुल गांधी को समझाना चाहिए, देश की शान बढ़ाने वाले एआई समिट में नंगा नाच करने वाले अपने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को ड्रेसिंग सेंस सिखानी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें सरकारी सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश सरकार का मेहमान बनाकर खातिरदारी करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जनता के लिए प्रदेश का ख़ज़ाना ख़ाली है और देशभर से आए कांग्रेस के नेताओं को “स्टेट गेस्ट” बनाकर महीनों खातिरदारी करके प्रदेश के करोड़ों रुपए लुटाते हैं।

    जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कांग्रेस के सह प्रभारियों के सरकारी खर्च पर लंबे समय तक शिमला में रुकने और हरियाणा के विधायकों की महंगी मेजबानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार फिजूलखर्ची कम करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर मात्र दो दिनों में विधायकों की खातिरदारी पर तीस लाख रुपए खर्च करने का मामला सामने आया है, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर कांग्रेस के मेहमान अपनी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहे हैं, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर
    • खस्ताहाल जयनगर–लगदाघाट सड़क दे रही बड़े हादसे को न्योता
    • एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.