Friday, April 26, 2024

लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात, प्रदेश भर में ठंड बढ़ी

  • लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात, प्रदेशभर में ठंड बढ़ी
  • सात जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में सोमवार सुबह ताजा हिमपात हुआ। सुबह 7 बजे से ही घाटी में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए वहीं 9 बजे के करीब बर्फबारी की गति में थोड़ा इजाफा हुआ। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है वहीं राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश का क्रम भी जारी है। ऐसे में प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट है। इसके अलावा आंधी चलेगी और बिजली गिरने की आशंका है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के लिए यह अलर्ट नहीं है। बीते रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे, जबकि कुछ स्थानों पर धूप खिली। दोपहर बाद चोटियां पर हिमपात शुरू हो गया। रात से मौसम ने करवट बदल ली। रात को भी कई जगह बूंदाबांदी हुई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमपात और वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया और कल्पा में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

  • तापमान में एक नजर (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम

शिमला, 7.8, 16.8

ऊना, 7.0, 27.2

नाहन, 12.5, 22.4

केलंग, -5.7, 3.6

सोलन, 4.2, 24.0

सुंदरनगर, 4.1, 24.7

भुंतर, 3.5, 19.6

कल्पा, -0.8, 12.6

धर्मशाला, 8.4, 21.2

#WeatherUpdateToday

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts