Search
Close this search box.

महिला आरक्षण बिल पास होने पर आनी में बांटी मिठाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • महिला आरक्षण बिल पास होने पर आनी में बांटी मिठाई

 

आपकी खबर, आनी। 21 सितंबर, 2023

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता शशि मल्होत्रा ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में मुहर लगने पर खुशी जताई है। उन्होंने आनी में महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ मिलकर मिठाई बांटी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारों से भरे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का यह बिल पिछले 27 वर्षों से लंबित था, जिसे केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने अमली जामा पहनाया है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विधेयक लागू होने से महिलाओं के लिए अब सीधे एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी और महिलाओं की राजनीति में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान उनके साथ गोयला देवी आजाद, किरण, बबली,शबनम , पूजा, सरिता सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें