Search
Close this search box.

कांग्रेस नेता विरोधाभास से ग्रसित, सुर्खियों में बने रहने के लिए लेते हैं झूठ का सहारा : भाजपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • कांग्रेस नेता विरोधाभास से ग्रसित, सुर्खियों में बने रहने के लिए लेते हैं झूठ का सहारा : भाजपा

 

आपकी खबर, शिमला। 21 सितंबर, 2023

 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह और पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता ने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। केवल मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार की टिप्पणियां विक्रमादित्य सिंह करते रहते हैं।

 

अगर बात करें तो वर्तमान सरकार के समय ही विक्रमादित्य सिंह अपने बयानों से कई बार पलट चुके हैं इस बात के बारे में चर्चा करना व्यर्थ है, क्योंकि यह जगजाहिर है। शायद पलटूराम का खिताब तो उन्हें ही मिलना चाहिए। आपदा की घड़ी में किस प्रकार से विक्रमादित्य सिंह अपने बयान से बार-बार पलट जाते थे यह जनता जानती है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरोधाभास से ग्रसित है और आपसी तनाव के कारण कांग्रेस के नेता खुद अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। अनेकों बार कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के हाईकमान के आगे अपनी पार्टी के दुखड़े रो चुकी है। इतना ही नहीं कुलदीप राठौर, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा जैसे अनेकों नाम कई बार सोशल मीडिया और मीडिया में अपना दुख प्रकट कर चुके हैं। शायद इसी घुटन के कारण कांग्रेस नेता अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को भाजपा विधानसभा के बाहर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने जा रही है उससे कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट हो जाएगा कि किस प्रकार से उन्होंने अनेकों मोर्चों पर जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि झूठों की टोली के सक्रिय सदस्य हैं विक्रमादित्य सिंह जब पूरा कुनबा ही झूठ बोलता है तो वह सच कैसे बोल सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें