Search
Close this search box.

कांग्रेस के नवनिर्वाचित तीनों विधायकों ने ग्रहण की शपथ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी खबर, शिमला।

 

 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित तीनों विधायकों ने आज विधानसभा परिसर शिमला में शपथ ग्रहण की। शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से रोहित ठाकुर, कांगड़ा के फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया और सोपान के अर्की से संजय अवस्थी को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलवाई। तीन कांग्रेस विधायकों के नवनिर्वाचन के साथ सत्ता पक्ष का एक विद्यायक कम हो गया है, जबकि विपक्ष का एक सदस्य बढ़ गया है। अर्की में वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस के ही संजय अवस्थी जीते हैं। फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके ही पुत्र कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जबकि जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कब्जा जमाया है। तीनों नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि उनका मुख्य कार्य लोगों की समस्याओं को दूर करना और विकास कार्य में तेजी लाना है, जिससे बेहतर विकास कार्य हो सकें। तीनों विधायकों के शपथ ग्रहण के करीब एक वर्ष बाद ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसके लिए उन्हें अपने आप को बेहतर सही साबित करना है। हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सदस्य हैं। अब भाजपा का एक सदस्य कम होकर 43 रह गए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य के बढ़ने से संख्या 22 हो गई है। इसके अलावा एक सीपीआइएम व दो निर्दलीय विधायक हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें