Search
Close this search box.

हिमाचल भाजपा ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, इस खबर में जानिए किसकी टिकट कटी और कौन है नया चेहरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हिमाचल भाजपा ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, इस खबर में जानिए किसकी टिकट कटी और कौन है नया चेहरा

आपकी ख़बर, शिमला।

भाजपा की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

इससे पहले, उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू करते हुए सोमवार को राजधानी स्थित हरियाणा भवन में भाजपा की हिमाचल इकाई की कोर समूह की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सौदान सिंह व सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, हिमाचल प्रभारी प्रदेश अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था। इसके बाद देर शाम इन सभी नेताओं की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात हुई।

इस मुलाकात में उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी. राज्य विधानसभा में भाजपा के अभी 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।

Leave a Comment

और पढ़ें