Search
Close this search box.

हिमाचल की जनता ने बनाया जयराम को दोबारा सीएम बनाने का मन : पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हिमाचल की जनता ने बनाया जयराम को दोबारा सीएम बनाने का मन : पीएम मोदी
  • कांग्रेस अस्थिरता, घोटाले और विकास में रोड़े अटकाने वाली पार्टी का नाम

आपकी खबर, कांगड़ा। 

उत्तर प्रदेश और बिहार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर पैक कर उसे बाहर निकालने का मन बना लिया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वे बुधवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान और हमीरपुर जिले के सुजानपुर के चौगान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अस्थिरता, घोटाले और विकास में रोड़े अटकाने वाली पार्टी का नाम है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई, उनसे सत्ता की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। जितना मैं हिमाचल और यहां के लोगों को जानता हूं, उससे यह कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही यह चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता खुद ही चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं और दोबारा जयराम की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

मोदी ने कहा कि प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा की जिन योजनाओं के बारे में मैंने आपको बताया है, उनके बारे में आपने आस-पड़ोस में जाकर बताना है और पार्टी के लिए आशीर्वाद लेना है। आम जनता का यही आशीर्वाद नया रिवाज बनकर 8 दिसंबर को सबके सामने आएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें